छत्तीसगढ़:-सात दिवसीय स्काउट /गाइड्स जिला स्तरीय बेसिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

तिल्दा/नेवरा/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का बेसिक कब मास्टर /स्काउट मास्टर /रोवर लीडर/फ्लाक लीडर/गाइड केप्टन /रेंजर लीडर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 08 से 14 सितंबर तक शासकीय हाई स्कूल तुलसी (नेवरा) में आयोजित किया गया है। स्काउट्स /गाइड्स विकासखंड तिल्दा के प्रभारी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस शिविर में 104 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन किया गया है।

विकासखंड संगठन आयुक्त एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवांगन के विशेष प्रयास से इस शिविर का आयोजन संभव हो पाया है। यह शिविर पूर्णत:आवासीय है।अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी राम गिड़लानी ने उपस्थित होकर प्रशिक्षणार्थियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि तिल्दा नेवरा का यह सौभाग्य है कि इस प्रकार का आयोजन यहां हो रहा है और इसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा। शिविर संचालक शंकरलाल साहू के निर्देशन में इस शिविर का संचालन हो रहा है। जिला संगठन आयुक्त बी. डी. राऊत, दामिनी नाग, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोपाल राम वर्मा, सुश्री शाहिना परवीन, जिला संयुक्त सचिव लीना वर्मा, कब मास्टर रामपाल तिवारी, सहायक संचालक दौलतराम साहू,विकासखंड सचिव जामवंत पटेल, बी.पी.वर्मा, तुकेन्द प्रसाद वर्मा, भागीरथी पान्से, ओमप्रकाश वर्मा,नीलकंठ धुव,विनोद कुमार वर्मा, वंदना शर्मा, चन्द्रशेखर वर्मा, शिवकुमार वर्मा सहित समस्त प्रशिक्षणार्थियों के बीच सायं के समय कैम्प फायर का आयोजन किया गया जिनके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सिन्धी ग्रन्थ अकादमी के अध्यक्ष राम गिंडलानी रहे। राम गिंडलानी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के अद्भुत आयोजन में पहिली बार शामिल हो रहे हैं, मुझे प्रसन्नता हो रही है कि देश और राज्य के विकास में स्काउट गाईड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित होना बहुत आवश्यक है। आभार प्रदर्शन स्काउट गाईड सचिव जामवंत पटेल ने किया।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!