“हिंदी का सम्मान देश का सम्मान” गोष्ठी का आयोजन, हिंदी विश्वव्यापी भाषा किसी मान्यता की मोहताज नहीं : आत्मीय,

 मुंगेर । जुनून के तत्वाधान में नगर के शादीपुर स्थित  पीसीएमबी क्लासेज के सभागार में “हिंदी का सम्मान देश का सम्मान” बिषय पर गोष्ठी का आयोजन गया।  अध्यक्षता करते हुए मधुसूदन आत्मीय ने कहा कि हिंदी आजादी के पूर्व की अपेक्षा आज अधिक लोकप्रिय है। जब अंग्रेजी पत्रिकाएं 40% अधिक छपती थी, तब हिंदी दबी हुई थी पर आजादी के बाद धीरे-धीरे हिंदी अपने यौवन पर आने के बाद लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गई। आज हिंदी किसी मान्यता की मोहताज नहीं है, क्योंकि तुलसीदास, प्रेमचंद्र, जयशंकर प्रसाद आदि ने अपनी कृतियों के माध्यम से इस भाषा को विश्वव्यापी आयाम दिया है। मुख्य अतिथि नगर निगम के प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी ने कहा कि यूं तो विभिन्न राज्यों में मातृभाषा स्थायी रूप से स्थान बनाए हुए हैं, पर इन सब को जोड़ने का कार्य हिंदी कर रही है। पीसीएमबी क्लासेस के संस्थापक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि हिंदी को लोकप्रिय बनाने में अटल बिहारी बाजपेयी, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों का हाथ है। संगीता कुमारी ने कहा कि हिंदी सुग्राह्य होने के कारण लोकप्रिय होते जा रही है, कम पढ़े लिखे लोग भी सरलता हिंदी बोलने लगे हैं। विजय वर्तनिया  हिंदी को सरल एवं स्पष्ट भाषा होने के कारण देश के सभी राज्यों में मान्यता मिलने की बात कही है। चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार ने फिल्मों को हिंदी को लोकप्रिय बनाने में अग्रणी बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी का शुद्ध उच्चारण करने के लिए जगह-जगह पर कार्यशाला चलानी चाहिए। रेलकर्मी कवि प्रमोद निराला एक दोहे “अंग्रेजी बैसाखी की नहीं हिंदी करती है खुद के विकास … की बात सुनाते हुए हिंदी को राष्ट्र के सम्मान की भाषा बताया। मौके पर विमल कुमार मिश्रा, प्राचार्य अलग निरंजन कुशवाहा, आईटीसी कर्मी अजय कुमार सिन्हा, अमित कुमार नरेंद्र, तबला वादक किशोर कुणाल, अमित सहगल, नितिन सुकुमार, पीसीएमबी की निर्देशिका चंद्रमुखी, शिक्षिका आभा प्रियदर्शी, तेजस्विनी थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!