बागपत के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा के भतीजे का हुआ यूपीएससी में चयन

  • बोढ़ा गांव के निशान्त शर्मा का हुआ यूपीएससी में चयन, जनपद बागपत में खुशी की लहर
  • श्री यमुना इण्टर कॉलिज के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

बागपत/ उत्तर प्रदेश / से विवेक जैन…
छपरौली ब्लॉक के बोढ़ा गांव के रहने वाले निशान्त शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 330 वी रैंक हासिल कर जनपद बागपत को गौरवान्वित किया। निशान्त शर्मा की इस उपलब्धि पर जनपद बागपत में खुशी की लहर है। निशान्त शर्मा, बेगराम शर्मा के पौत्र व सत्यपाल शर्मा के पुत्र है।

सत्यपाल शर्मा पांच भाई व एक बहन है। सत्यपाल शर्मा दिल्ली में एक केन्द्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर आसीन है और वर्तमान में रोहिणी दिल्ली में रह रहे है। निशान्त शर्मा के ताऊजी जयपाल शर्मा श्री यमुना इण्टर कॉलिज बागपत के पूर्व प्रधानाचार्य है, जिन्होनेे दिल्ली एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी भाषा के प्रमुख विद्धान के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनायी है।

निशान्त के चाचा जी ओमपाल शर्मा एमए व बीएड है और गांव बोढ़ा में खेती करते है। निशान्त की बुआ ओमवती शर्मा ने एमए हिन्दी से किया है। निशान्त के ताऊजी महिपाल और चाचाजी सतीश शर्मा सहित समस्त परिवार अच्छा पढ़ा-लिखा है और धार्मिक व समाजसेवी प्रवृत्ति का है।

निशान्त शर्मा के ताऊजी जयपाल शर्मा ने बताया कि निशान्त शुरू से पढ़ाई में बहुत होशिहार रहा है। उसने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी एण्ड़ साइंस पिलानी से एमटेक किया। उसके बाद उसने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। कहा कि उनका परिवार ग्रामीण अंचल से आता है, जिसमें पढ़ाई के लिए सीमित साधन उपलब्ध हो पाते है। इन सबके बाबजूद पहले निशान्त के पिता सत्यपाल शर्मा ने दिल्ली में एक केन्द्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर आसीन होकर परिवार व जनपद का नाम रोशन किया और अब निशान्त ने यूपीएससी में चयनित होकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। कहा कि वह आगे भी कामयाबी के नये शिखर को छुये ऐसी वह कामना करते है।

  • Related Posts

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अब बड़ा मुद्दा सामने आया है। लगातार हो रही शिकायतों और आरोपों के बीच कर्मचारी संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया…

    Comments are closed.

    You Missed

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    error: Content is protected !!