बिहार जाने वाले रेल यात्री कृपया ध्‍यान दें,दो दिन राउरकेला तक चलेगी साउथ बिहार, 24 मई को रद्द रहेगी ये ट्रेन

रायपुर/ गर्मी में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए परेशानी भरी खबर है। इस भीषण गर्मी में रेल से यात्रा करने वालों के लिए संकट बढ़ेगा। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 219 में सबवे लांचिंग के लिए रेलवे ने ट्रैफिक सह पावर ब्लाक लिया। ऐसे में 23 और 24 मई को राजेंद्रगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी। दूसरे दिन राउरकेला से ही यह ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी। जबकि 24 मई को टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद रहेगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस के दो दिन रद होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक जाने भटकना पड़ेगा।

24 मई को टाटानगर-इतवारी रहेगी रद

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को टाटानगर एवं इतवारी से चलने वाली ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस और टाटानगर एवं बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी। जबकि 23 मई को एलटीटी से चलने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस सात घंटे देरी से रवाना होगी।

वहीं योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, तीन घंटे,45 मिनट देरी से रवाना होगी। 23 मई को राजेंद्रनगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला में समाप्त होगी और 24 को 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर के रूप में राउरकेला से रवाना होगी।ये दोनों ट्रेन 24 मई को राउरकेला से दुर्ग और दुर्ग से राउरकेला के बीच रद रहेगी।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!