कर्नाटक से बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सर्वसम्मति से लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली/ कांग्रेस विधायक दल(CLP) ने सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है. कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटें जीत ली हैं.

अब कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर मंथन शुरू हो गया है. फिलहाल, कर्नाटक के सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं. जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं. ऐसे में दोनों में से किसी एक को को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है.

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए आज (14 मई) की शाम कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि आज शाम 6.30 बजे बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक का जो भी नतीजा निकलेगा, उस पर हाई कमान के साथ चर्चा की जाएगी.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!