धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ की मां पद्मावती की भक्तिमय आराधना

  • प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम खेकड़ा में हुई मां पद्मावती की भक्तिमय आराधना
  • पुनीत जैन बिजली वाले व कविता जैन दिल्ली को मिला चौकी नमनकर्ता का सौभाग्य

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…

बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो में शुमार चमत्कारी श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा में मां पद्मावती की भक्तिमय आराधना की गयी। मां की भक्तिमय आराधना उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन संतो में शुमार गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के पावन सानिध्य व आचार्य श्री 108 सन्मतिसागर महाराज के मंगल आशीर्वाद में सम्पन्न हुई।

हिमांशु अग्रवाल, आयरन जैन जैसे अनेकों प्रसिद्ध भजन गायकों ने माँ पद्मावती के एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां पद्मावती की भक्ति आराधना में चौकी नमनकर्ता का सौभाग्य पुनीत जैन बिजली वाले व कविता जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती दिगम्बर जैन मन्दिर समिति ने आने वाले समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्मावती धाम के अध्यक्ष शिखरचन्द जैन रिच्छाराम जैन, धाम की प्रबन्ध समिति के मुख्य संयोजक सुनील जैन, संयोजक लाजपतराय जैन, महामंत्री अंकुश जैन, मंत्री नरेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन सहित समस्त समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण तीर्थंकर चैनल व जिनवाणी चैनल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनिल जैन बड़ौत, प्रदीप जैन बागपत, दीपा जैन, वैभव जैन अजय जैन, संभव जैन अजय जैन, विदित जैन सहित दिल्ली एनसीआर से आये अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!