मेरी माॅ इस धरती पर ईश्वर का भेजा अनमोल उपहार थी: डा हिमांशु शर्मा

  • मां की महानता को व्यक्त करना मेरी कल्पनाशक्ति से भी दूर है- हिमांशु शर्मा
  • ईश्वर हर जगह मौजूद नही रह सकता इसलिए उसने माँ को बनाया – हिमांशु शर्मा

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…

बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डा. हिमांशु शर्मा ने मदर्स डे पर अपनी मां स्वर्गीय नीरा अमृत को याद करते हुए मां के बारे में अपने विचार साझा किये।

डा हिमांशु शर्मा ने कहा कि मेरी मां नीरा अमृत इस धरती पर ईश्वर का भेजा हुआ अनमोल उपहार थी। ईश्वर हर जगह मौजूद नही रह सकता इसलिए उसने माँ को बनाया। डा हिमांशु शर्मा ने बताया कि मेरी मां मेरी सबसे अच्छी शिक्षक, मार्गदर्शक व मित्र थी।

मां मेरे जीवन में कई सारी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती थी। मैं जब भी किसी समस्या में होता था तो मां मुझमें विश्वास पैदा करने का कार्य करती थी। वह हर विपरित परिस्थितियों में मेरे साथ खडी रहती थी और हर समस्याओं, दुखों, विपत्तियों का सामना करने के लिए मुझको जागरूक करती थी।

डा हिमांशु शर्मा ने बताया कि मेरी मां प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति थी। जिस मां ने मुझको लिखा उस मां की महानता को व्यक्त करने के लिए वर्तमान में विश्व की किसी वर्णमाला में कोई सटीक शब्द नही है। मां की महानता को व्यक्त करना तो मेरी कल्पनाशक्ति से भी दूर है। शायद ही कोई दिन हो जिस दिन में उनको याद नही करता हूॅं।

डा हिमांशु शर्मा ने कहा कि मां भले ही प्रत्यक्ष रूप से मेरे साथ ना हो लेकिन हर पल मां के साथ होने का अहसास होता है। मैं अपनी मां को अपना आदर्श और सबसे अच्छा मित्र मानता हूॅं। मां ही मेरे जीवन का आधार स्तम्भ है और मां को मैं आगाध प्रेम कल भी करता था और आज भी करता हूॅं।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!