
कटघोरा । ग्राम पंचायत चोर भट्टी के पूर्व सरपंच पनिका समाज के प्रतिष्ठित महंत श्री पुराण दास महंत को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर छतीसगढ शासन द्वारा नगरपालिक निगम कोरबा मे एल्डर मैन नियुक्त किया गया है। मृदु भाषी मिलन सार सरल सहज एवं स्वच्छ व्यक्तिव के धनी श्री पुराण दास के एल्डर मैन बनने पर समूचा पनिका समाज में खुशी की लहर हैं पनिका समाज महासमिति के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दास महंत एवं समस्त पदाधिकारी कबीर आश्रम समिति कट्घोरा के अध्यक्ष पवन दास आमीन माता महिला मण्डल के संरक्षक श्रीमती कली मानिकपूरी,कुंती महंत,अध्यक्ष,नीला महंत आदि ने सयुंक्त रुप से विज्ञप्ति जारी कर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएंभकामनाएँ प्रेषित की है की हम सद्गुरु कबीर साहब से आप की उज्वल भविष्य की कामना करते है आप को जिन आशाओ एवं आकांक्षाओ से जनहित के कार्यो को ध्यान में रख वार्ड क्रमांक 47 का प्रतिनिधित्व सौपा गया है उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे।






Comments are closed.