जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

भालू के हमले से घायल ग्रामीण

कोरबा/ जिले के बोतली गांव में भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण को आनन-फानन में संजीवनी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने गया हुआ था, उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोतली गांव निवासी सतिंदर राठिया (55 वर्ष) अन्य लोगों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया हुआ था। इस दौरान उसका सामना दो भालुओं के साथ हो गया। वो जब तक भाग पाता, तब तक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, कंधे और चेहरे पर जख्म के निशान हैं।

शोर सुनकर दूसरे लोग मौके पर पहुंचे और भालुओं को खदेड़ा, लोग तुरंत घायल ग्रामीण को लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई। घायल सतिंदर राठिया ने बताया कि कई ग्रामीण भालू से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गए थे, उसने जैसे ही पेड़ पर चढ़ना चाहा, भालू ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि लोगों के चीख-पुकार मचाने पर वो भाग गया, नहीं तो उसकी जान चली जाती।

  • Related Posts

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और पुलिस के बीच झड़प…

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    18/03/2026 बालकोनगर बालको क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बालको के पूर्व प्रबंधक, प्रखर वक्ता और श्रमिक समाज व जन-अधिकारों के लिए संघर्षरत…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर
    error: Content is protected !!