खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर, मेरठ में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़

उत्तरप्रदेश/ खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। मेरठ में एसटीएफ ने दुजाना को मार गिराया। मेरठ के भोला झाल स्थित गंग नहर के पास मुठभेड़ हुई है। दुजाना पर इनाम भी घोषित था। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र दुजाना गैंगस्टर था। उसे नेपाल भागने की इनपुट लगा था। इसी बीच पता चला कि गाजियाबाद में किसी वारदात को अंजाम देने वाला है।

दुजाना का मारा जाना यूपी एसटीएफ की बड़ी सफलता कही जा रही है। बताया जा रहा है कि दुजाना साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ मेरठ यूनिट ने घेराबंदी कर ली थी।

दुजाना पर 18 मर्डर और 62 गंभीर अपराधिक मामलों का केस दर्ज है। हत्या, फिरौती, डकैती, जमीन कब्जा और सुपारी लेकर हत्या का गैंग चलाता था। एक और गैंगस्टर सुंदर भाटी जो इस समय जेल में है, दुजाना उसका कट्टर दुश्मन था। भाटी पर  दुजाना ने AK 47 से एक बार अटैक किया था।

ट्रिपल मर्डर केस में भी दुजाना शामिल था। पश्चिम यूपी के अपराध जगत का दुजाना छोटा शकील टाइप था। हालांकि पश्चिम यूपी में सुंदर भाटी इस वक्त सबसे बड़ा गैंगस्टर है और जेल में है। दुजाना की मौत के बाद अब भाटी गैंग सबसे ताकतवर और मजबूत हो गया।

दुजाना के गांव के कुख्यात सुंदर ने इंदिरा गांधी को दी थी धमकी

बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था। सत्तर और अस्सी के दशक में सुंदर का दिल्ली-एनसीआर में खौफ था। उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी। इसी दुजाना गांव का है अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना। पुलिस रिकॉर्ड में 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में इसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!