छत्तीसगढ़:- बेटी के सामने मां के ऊपर से गुजर गया ट्रेलर, स्कूटर से भिलाई से रायपुर की तरफ जा रही थीं दोनों

दोनों स्कूटर से जा रहे थे रायपुर की ओर, खुर्सीपार के पास हुआ हादसा|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai - Dainik Bhaskar

भिलाई। भिलाई में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां ने बेटी के सामने ही तड़प तड़प को जान दे दी। मां -बेटी दोनों स्कूटर से भिलाई से रायपुर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान खुर्सीपार के पास वे एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। दुर्घटना में बेटी जहां घायल हो गई है, वहीं मां के ऊपर से ट्रेलर के गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीएसपी छावनी आशीष बंछोर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान शांतिपारा कैंप 1 भिलाई निवासी उषा देवी प्रजापति पति कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी के साथ रविवार सुबह 8 बजे स्कूटर से रायपुर की तरफ जा रही थी। स्कूटर को बेटी चला रही थी। दोनों जैसे ही न्यू खुर्सीपार सतनाम नगर के पास पहुंचीं पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेलर ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बेटी स्कूटर से दूर गिरी और मां ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। ट्रेलर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं घायल बेटी को इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद से बेटी सदमें मे है।

खुर्सीपार पुलिस शव को पीएम के लिए भेजती हुई - Dainik Bhaskar

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!