बेइज्जती का बदला लेने किया था विधवा महिला का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/ बिलासपुर में एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। लेकिन, वह पैसे लेने के बाद भी शराब नहीं लाया। इससे नाराज महिला ने सरेराह युवक के साथ गाली-गलौज कर उसकी बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए सनकी युवक ने महिला के सिर को ईंट से हमला कर कुचल दिया। बीते सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसके हत्यारे को पकड़कर पुलिस ने अब खुलासा किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

एडिशनल एसपी राहुद देव शर्मा ने बताया कि ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। उसकी खून से लथपथ लाश घर के आंगन में पड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। जांच में पता चला कि महिला के सिर पर हमला कर हत्या की गई है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला घर में अकेली रहती थी। उसका मंझला बेटा कमाने खाने के लिए गुजरात गया था। महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में दो सरकारी नौकरी में थे। 2 बेटों की मौत हो चुकी है और उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। लिहाजा उनका परिवार बाहर रहता है। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में मदद के लिए सर्च डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। सर्च डॉग घटनास्थल मकान के आंगन से निकलकर आसपास के घरों में जाकर भटक गया। पुलिस इस केस की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही थी। तभी पता चला कि गांव के ही भागबली यादव पिता शिवचरण यादव (21) ने अपने एक दोस्त से सर्च डॉग के बारे में पूछा था।

उसने यह भी पूछा कि डॉग उसके घर तो नहीं गया था। इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस ने भागबली की तलाश शुरू कर दी। मगर वह गांव से गायब था। गुरुवार को पुलिस ने उसे जंगल से दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने अपराध स्वीकार करते हुए बुजुर्ग महिला की हत्या का राज खोल दिया।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!