छत्तीसगढ़ गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर स्कूटी पर किया स्टंट, पुलिस ने काटा चालान

बिलासपुर/ बिलासपुर में स्कूटी सवार एक कपल का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, स्कूटी में बैठकर अश्लील हरकत करते युवक युवती देखे गए हैं। यह वीडियो इमलीपारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं स्कूटी सवार कपल के विडियो वायरल होने के मामले में अब पुलिस भी हरकत में आ गई है और ट्रैफिक पुलिस ने वायरल विडियो पर संज्ञान लेते हुए स्कूटी चालक पर चालान काटा है।

बताया जा रहा है कि टिकरापारा का रहने वाला एक युवक है जो कि स्कूटी में सवार था। डीएसपी ट्रैफिक ने स्कूटी मालिक पर कार्रवाई की है और 8,800 रुपए का चालान काटा है। यह कार्रवाई एमवी एक्ट के तहत की गई है। कल बीती रात 2:00 बजे एक युवक की स्कूटी में ड्राइव कर लड़की हैंडल की तरफ पीठ करके उसकी गोद में बैठी हुई एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस संबंध में यातायात के डीएसपी संजय साहू संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो पर तत्काल गाड़ी नंबर से मोबाइल नंबर निकलवा कर गाड़ी मालिक से संपर्क किया जिसे 30 मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800/- का चालान काटा गया।

इस मामले में पुलिस ने टिकरापारा निवासी 19 वर्षीय युवक हर्ष तिवारी के खिलाफ कार्यवाही की, लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से उस युवती को पूरी तरह से बख्श दिया जो खतरनाक तरीके से इस स्टंट की सहभागी थी।

अक्सर इस तरह के अपराध में युवतियों को छूट दी जाती है, शायद इसी का लाभ कुछ उद्दंड युवतियां उठा रही है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि- बीती रात युवक द्वारा जो स्कूटी में यातायात नियम का उल्लंघन करते वायरल वीडियो मुझे प्राप्त होने पर तत्काल मैंने कार्यवाही हेतु थाना तलब कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटा गया एवं युवक से माफी मंगवाई गई। यातायात पुलिस इस प्रकार से यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले पर सदैव कठोर कार्यवाही करते रहेगी।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!