
पंजाब/ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक उनका मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं. प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था.









Comments are closed.