सचिन तेंदुलकर का आज 50वां जन्मदिन:- जब बालकनी से कूदने को तैयार थे मास्टर ब्लास्टर, डर के मारे घरवालों ने किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली/ 24 अप्रैल यानी आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद ही खास दिनों में से एक है। भारत में क्रिकेट के भगवान का दर्जा पाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज 50वां जन्मदिन है। इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले इस महान बल्लेबाज का कद भले ही छोटा रहा, लेकिन उनके काम एवरेस्ट से भी विशाल रहे।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासों को आमतौर पर शेयर करते हुए कम देखा गया है, लेकिन उन्होंने अपनी रकिताब प्लेइंग इट माई वे में पूरी जिंदगी के उन किस्सों को खुलकर बताया है, जिसे बेहद ही कम लोग जानते है।

ऐसे में सचिन के 50वें जन्मदिन पर हम आज आपको एक ऐसा ही किस्सा बता रहे हैं, जब बचपन में अपनी एक जिद को लेकर सचिन बालकनी से कूदने को तक तैयार हो उठे थे।

दरअसल, क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर बचपन में अपने शौक पूरे करने के लिए काफी जिद किया करते थे। हर बच्चे की तरह उनकी भी काफी डिमांड होती थी, लेकिन परिवार में पैसों की तंगी के चलते उनके पिता उन्हें कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करते थे। सचिन ने अपनी किताब में एक ऐसी ही घटना का जिक्र किया है, जिसे वो आज तक कभी भी नहीं भूल सके है।

सचिन ने लिखा कि बचपन में हर लड़के की तरह उन्हें भी नई साईकिल लेने की जिद रहती थी, लेकिन उनके पिता (रमेश तेंदुलकर, मराठी कवि) वो अक्सर टाल देते थे। बार-बार इसे टालता देख सचिन एक दिन काफी नाराज हुए और उन्होंने ये जिद ठान ली कि जब तक साइकिल नहीं मिलेगी वो बाहर खेलने नहीं जाएंगे। बालकनी में खड़े होकर वो अपने दोस्तों को साइकिल चलाता देखते थे, इसी बीच एक दिन उनका सिर बालकनी में लगी ग्रिल में फंस गया।

सचिन ने उस घटना के बारे में बताया कि वो खुद उस समय डर गए थे और सचिन को देख उनके माता-पिता भी काफी डर गए। उस समय सचिन चौथी मंजिल पर थे, क्योंकि बालकनी छोटी थी और जैसे ही उनका ग्रिल में सिर फंसा तो वो निकला ही नहीं। कुल 30 मिनट तक उनके घरवालों ने उनका सिर निकालने की कोशिश की, अंत में उनकी मां ने बहुत तेल डालकर उनका सिर ग्रिल से बाहर निकाला।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!