गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की आशंका, ओडिशा से हो चुका है फरार, अंतिम लोकेशन सोहेला मे

रायपुर/ यूपी के उमेश पाल हत्याकांड का मोस्ट वांडेट गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज ओडिशा से फरार हो गया है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम समेत दो और शूटरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसी बीच यूपी एसटीएफ को गुड्डू मुस्लिम के ओडिशा में छिपे होने की सूचना मिली थी। लेकिन एसटीएफ के छापे से पहले ही वो फरार हो गया। इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की आशंका जताई है।

दरअसल, एसटीएफ को बरगढ़ जिले के भठली इलाक़े में छिपे होने की सूचना थी। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने इलाके में दबिश दी। लेकिन गुड्डू एसटीएफ के पहुंचने से पहले फरार हो गया। पुलिस ने उनके संबंधित ठिकानों पर रेड मारी और कई लोगों से पूछताछ की। एसटीएफ को आशंका है कि गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ भाग गया होगा। बहरहाल एसटीएफ अलग-अलग इलाकों में गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है। बरगढ़ रेंज के आईजी दीपक कुमार ने की इसकी पुष्टि की है। अंतिम लोकेशन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के पास सोहेला में मिलने की बात सामने आ रही है। एक दशक पूर्व सिमी स्लीपर सेल के दो आतंकी रायगढ़ जिला के सारंगढ़ में ही मिले थे। आशंका यह है की गुड्डू राज्य के बड़े शहरों में छिपने की बजाय छोटे कस्बाई शहरों में छिप सकता है या उसी रास्ते से भाग सकता है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!