छत्‍तीसगढ़:- मौसम विभाग की चेतावनी, प्रदेश में आज कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ओले गिरने की संभावना

रायपुर/ बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की वर्षा के साथ ही ओले भी गिर सकते है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में वज्रपात भी होगा।

बादल व ठंडी हवाओं ने गिराया तापमान, रायपुर का पारा चार डिग्री गिरा

शुक्रवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा और ठंडी हवाएं भी चली। इसके चलते धूप निकलने पर भी गर्मी से थोड़ी राहत रही। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रहेगा। मौसम का मिजाज बदलने से बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 38.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल के बाद से फिर से गर्मी में बढ़ोतरी के आसार है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही प्रदेश में नम हवाओं का आना लगातार जारी है। इन दोनों के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा व ओले गिर सकते है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!