


मनेंद्रगढ़/ नया जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मिट्टी धंसने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, खडगवा थाना क्षेत्र का मामला है। यहां के ग्राम पंचायत बंजारीडांड के मौहारी पारा के लोहरिया नदी के पास यह हादसा हुआ है। नदी किनारे जब ये मजदूर खुदाई काम कर रहे थे तभी उपर से मिट्टी धरधराकर उनपर गिर गई।
इस हादसे मे कई मजदूर दब गए। सूचना के बाद मौके पर खडगवा पुलिस पहुंची है। जेसीबी से रेस्क्यू किया जा रहा है। आशंका है कि और भी लोग दबे होंगे। फिलहाल अभी रेस्क्यू जारी है।







Comments are closed.