वलीमे से पहले असलम ने ही मारा था कहकशां को,और स्वयं आत्महत्या की

रायपुर/ टिकरापारा इलाके के बृजनगर में नवविवाहित दंपति की बंद कमरे में लाश मिलने मामले में पुलिस ने मृतक दुल्हे असलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने डॉक्टरों और फोरेंसिक एक्सपर्ट के पैनल से मांगी क्यूरी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मृतक असलम के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज किया। 21 फरवरी 2023 को वलीमे की दावत शुरू होने से पहले बंद कमरे में नवदंपति की रक्तरंजित लाशें मिली थीं।

दुल्हन कहकशां राजातालाब की निवासी थीं। इस वारदात से पहले दोनों अपने कमरे में वलीमे के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ जो झगड़े तक जा पहुंचा, और फिर असलम ने चाकू निकालकर कहकशां पर वार किया। इससे बचने कहकशां ने प्रयास किया। जिसमें उसके हाथ में चोटें आईं। अंततः असलम ने कहकशां को मार डाला, और आत्मग्लानि में उसने अपने आप को भी मार लिया। यह सब कुछ

असलम की बहन रौशनी खिड़की से देख रही थी। उसने असलम को मारते भी देखा, और बाहर आकर परिजनों को बताने भी भागी, तब तक दोनों मर चुके थे। पुलिस जब पहुंची, तब असलम मृत पड़ा था। इस मामले में कहकशां के परिजनों ने पिछले माह जांच, और असलम पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर टिकरापारा थाने में प्रदर्शन भी किया। टीआई अमित बेरिया ने आज मीडिया से चर्चा में बताया कि पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। हमें यह जानना जरूरी है कि चाकू में लगा ब्लड असलम या कहकशां में से किसका है। दूसरा यह है कि असलम नशे में था, तो किस चीज का नशा था। इस मामले की जांच अभी जारी है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!