
कोरबा/ सेवाभावी व्यवसायी परसराम रमानी को इंटरनेशनल सिंधी समाज संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह
नियुक्ति संगठन के संस्थापक विजय लखानी व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने की है। रमानी पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक एकता व विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर स्वजातीय बंधुओं ने प्रसन्नता जताई है। रमानी ने कहा है कि वे सामाजिक मूल्यों व संस्कारों को दृढ़ता प्रदान करते हुए सामाजिक विकास में सतत प्रयत्नशील रहेंगे।







Comments are closed.