रेत पर विवाद,प्रशासन को बताया जिम्मेदार, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे ट्रेक्टर मालिक

कोरबा/ शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों से बंद तथा अनाबंटित घाटों के अलावा नदी क्षेत्रों से अवैधानिक तौर पर रेत का खनन व परिवहन में लगे ट्रैक्टरों के कुछ कर्मियों द्वारा की गई लापरवाहीपूर्वक घटना में मौत के बाद बरती गई प्रशासनिक सख्ती तथा रेत के लिए जानलेवा हमला करने के बाद अब जाकर ट्रैक्टर मालिकों को रेत घाट चालू कराने की सुध आई है। घटना और विवाद के मध्य ट्रैक्टर मालिकों ने सारा ठीकरा प्रशासन पर फोड़ते हुए चेतावनी दिया है।

जिला ट्रैक्टर मालिक संघ के अध्यक्ष गुलजार सिंह ने कलेक्टर के नाम सोमवार को ज्ञापन सौंप कर रेत घाट चालू कराने की मांग दोहराया है। कहा गया है कि नगरीय निकाय के अंतर्गत संचालित रेत घाट विगत 8 माह से बंद है जिसके कारण ट्रैक्टर संचालन के व्यवसाय से जुड़े मालिक एवं उसमें कार्य करने वाले मजदूरगण बेरोजगार हो गये हैं। कुछ रेत माफिया शासन-प्रशासन की मिलीभगत से अपने-अपने एरिया में जबरदस्ती रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर रहे हैं जिसके कारण आए दिन वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। कई लोगों की जान भी गई है, कई लोगों के साथ मारपीट भी हुई है उसके बाद भी प्रशासन कोई भी ठोस कदम उठाने के लिए तैयार नहीं है।

विगत 8 माह से सभी रेत घाट संचालित नहीं है तो विकास कार्य कैसे गुणवत्तायुक्त चल रहा है? जो कि एक प्रश्न चिन्ह लगा रहा है जबकि जिले में बहुत सारे ट्रैक्टर मालिक भुखमरी के शिकार हो रहे हैं और गाड़ी फायनेंस में होने के कारण फायनेंस कंपनी से भी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर का परिचालन रात्रिकालीन में किया जाए। ट्रैक्टर का पूरा टैक्स सही समय पर पटा रहे हैं उसके बाद भी अपने ट्रैक्टर का संचालन करने नहीं दिया जा रहा है। इस कारण परिवार के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। संघ ने कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक, खनिज विभाग, यातायात प्रभारी व नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि 7 दिवस के भीतर कोई ठोस निर्णय ट्रैक्टर मालिकों के हित में नहीं लिया गया तो ट्रैक्टर मालिक संघ एक दिवसीय ट्रैक्टर रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन करेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!