VIDEO : कुत्ते ने आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी का पोस्टर फाड़ा….पुलिस में शिकायत दर्ज

विजयवाड़ा/ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को फाड़ने के आरोप में एक कुत्ते के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। कुछ महिलाओं ने कुत्ते के खिलाफ शिकायत की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक कुत्ता दीवार पर लगे मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी वाले पोस्टर को फाड़ता हुआ दिख रहा था। यह वीडियो वायरल हो गया है।

यह घटना विजयवाड़ा में हुई। विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की कार्यकर्ता बताई जाने वाली दसारी उदयश्री ने व्यंग्यात्मक तरीके से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कुछ अन्य महिलाओं के साथ मांग की कि मुख्यमंत्री का अपमान करने के लिए कुत्ते और उसके पीछे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जानकारी के अनुसार, महिला ने कहा कि हमने पुलिस से कुत्ते और कुत्ते के पीछे उन लोगों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने हमारे प्रिय मुख्यमंत्री का अपमान किया है।

बता दें कि एक कुत्ते को जगन मोहन रेड्डी की तस्वीर वाले स्टिकर को फाड़ते हुए दिखाने वाला एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। स्टिकर पर “जगन्नान मां भविष्यथू” (जगन अन्ना हमारा भविष्य) लिखा हुआ था और इसे सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) द्वारा किए गए राज्यव्यापी सर्वेक्षण के हिस्से के रूप में एक घर में चिपका दिया गया था।

विजयवाड़ा के पुलिस अधिकारी कांति राणा टाटा ने कहा, “टीडीपी सदस्यों ने वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज की है। उक्त वीडियो सिर्फ सीएम को बदनाम करने के लिए है और शिकायत का कोई आधार नहीं है। इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!