नशेड़ी ने मुर्गा गायब होने पर पड़ोसी को पीटा,उंगली को दांत से काटा,गिरफ्तार

कोरबा/ मुर्गा चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक ने पड़ोसी की जमकर पिटाई कर दी. उसने खुद को बचाने का प्रयास कर रहे अधेड़ की उंगली को दांत से काटकर जख्मी कर दिया. मामले में पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मारपीट की धारा के तहत कार्रवाई की. इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल दाखिल करा दिया है.

सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत मैग्जीन भांठा में जितेंद्र साहू निवास करता है. उसने शौकिया तौर पर मुर्गी पाला हुआ है. उसका एक मुर्गा अचानक गायब हो गया. उसे पड़ोस में ही रहने वाले हनुमान प्रसाद निषाद पर मुर्गा चोरी करने का संदेह था.

इसी बात को लेकर देर शाम जितेंद्र नशे में धुत होकर हनुमान के घर पहुंचा. उसने मुर्गा चोरी का आरोप लगाते हुए हनुमान से गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. जब अधेड़ खुद को बचाने का प्रयास कर रहा था, तो जितेंद्र ने उसकी एक उंगली को दांत से काट लिया, जिससे अधेड़ जख्मी हो गया. इस पूरे मामले की शिकायत हनुमान ने पुलिस चौकी पहुंचकर की. पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार धारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम रवाना कर दिया. मामले में जांच उपरांत आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.इसके अलावा धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत के अभाव में जेल दाखिल कराया गया है.

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!