कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर नीलकंठ कंपनी के ड्राइवर के साथ मारपीट हालत गंभीर,तीन लोगो पर जुर्म दर्ज

कोरबा/ कोरबा जिले की कोयला खदानों में आए दिन कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर विवाद होते रहता है। जाहिर है वर्चस्व की लड़ाई और राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण इस तरह के मामले आए दिन प्रकाश में आते रहते हैं । ताजा मामले में अमरजीत सिंह और अभिषेक सिंह के ऊपर 307 का मामला दर्ज किया गया है, दरअसल कोल प्रक्षेत्र कोरबा में आये दिन कोल ट्रांसपोर्टिंग को लेकर होने वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रात पुनः एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में दो गुटों के बीच गैंगवार हुआ है। कोयला लोडिंग को लेकर उपजे विवाद के बाद एक गुट के लोगों ने ड्राइवर की बेरहमी से धुनाई कर दी। कोयला ट्रांसपोर्टर के गुर्गों की पिटाई से ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है।

इस घटना में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर अमरजीत सहित तीन लोगो के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मंगलवार को कुसमुण्डा खदान में कोयला लोडिंग को लेकर गैंगवार हुआ है। जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 10 बजे  कुसमुंडा खदान में कोयला उत्खनन के लिए नियोजित ठेका कंपनी नीलकंठ के ड्राइवर गिरधारी लाल नामदेव  कोयला लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर अमरजीत के साथियों ने कोयला डंप करने को लेकर गिरधारी पर जानलेवा हमला कर दिया।घटना में 15 से 20 लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या करने की मंशा से मारपीट करते हुए पिटाई कर दी। इस वारदात में ड्राइवर गिरधारी नायक गंभीर रूप से घायल है। उनका उपचार  न्यू कोरबा हॉस्पिटल के ICU में कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!