जमूरा और उसके कुछ दिलचस्प हास्य बोध कथाएं- जफर हसन का हास्य

जमूरा पटना से कोरबा जा रहा था। उसे हवाईजहाज में मिडिल सीट मिली। लेकिन अपनी सीट पर बैठने की जगह वो खिड़की वाली सीट पर बैठ गया। उस सीट पर एक बूढ़ी औरत बैठी हुई थी। बूढ़ी औरत ने जमूरा से कहा, ‘तुम मेरी सीट पर बैठे हुए हो। मुझे मेरी सीट वापस दो।’ जमूरा ने मना कर दिया। बूढ़ी औरत एयर होस्टेस के पास गई। जमूरा ने सीट देने से साफ इंकार कर दिया। फिर थक के एयर होस्टेस पायलट के पास गई। पर जमूरा अड़ा रहा कि वो उसी सीट पर बैठेगा। फिर पायलट ने जमूरा के कान में कुछ कहा और जमूरा चुपचाप अपनी सीट पर आकर बैठ गया। बाद में एयर होस्टेस ने पायलट से पूछा कि आपने जमूरा से कहा क्या? पायलट, ‘कुछ नहीं मैंने बस यही कहा कि बस मिडिल सीट ही कोरबा जाएंगी। बाकी सब जालंधर जा रही हैं।’
????????
एक बार जमूरा अपने बचपन के मित्र चेला राम से अचानक गांव की एक सड़क पर मिले। जमूरा के कंधे पर एक बड़ा सा बैग था।
चेला राम: तुम्हारे बैग में क्या है?
जमूरा : कुछ नहीं, मुर्गिया हैं।
चेला राम : अच्छा, अगर मैंने ये ठीक-ठीक अंदाजा लगा लिया कि बैग में कितनी मुर्गियां हैं तो क्या तुम वे मुर्गियां मुझे दे दोगे।
जमूरा : ठीक है तुम दोनों ले लेना।
चेला राम : अममम.. पांच?
???????
लाला जमूरा एक अमीर जमींदार थे। एक दिन उन्होंने अपने मुनीम को बुलाया और कहा, ‘सारा हिसाब-किताब लगाओ और बताओ कि मेरी संपत्ति कितनी है और कितने साल तक चलेगी?’
मुनीम ने सारी गिनती की और कहा: साहब आपके पास इतना पैसा है कि आपकी सात पुश्तें आराम से खाएंगीं।
लाला जमूरा खुश होने के बजाए दुखी होकर बोला: हाए मेरी आठवीं पुश्त का क्या होगा?
गजब का कम्प्यूटर
???????
जमूरा अपने मित्र चेला राम से: मैंने एक ऐसा कंप्यूटर बनाया है डो बिल्कुल इंसानों की तरह व्यवहार करता है।
चेला राम : वो कैसे?
जमूरा : जैसे ही ये कोई गलती करता है इल्जाम दूसरे कंप्यूटर पर लगाता है।
????????
एक दिन जमूरा खाना-खाने एक सस्ते रेस्टोरेंट में गया। उसने वहां देखा कि चेला राम वहीं काम कर रहा है। वो चेला राम के पास गया औ बोला: तुम्हें शर्म नहीं आती कि तुम ऐसे सस्ते होटल में काम करते हो।
चेला राम : नहीं। क्योंकि मैं तुम्हारी तरह ऐसे सस्ते होटल में खाना नहीं खाता।
????????
एक बार एक ब्रिटिश, अमेरिकन और जमूरा एक झूठ बोलने वाली मशीन को टेस्ट कर रहे थे।
ब्रिटिश: आई थिंक कि मैं एक बार में बीयर की 20 बोतल खाली कर सकता हूं।
बूज़ज़ज़ज़ मशीन चिल्लाई।
अमेरिकन: आई थिंक मैं एक बार में 25 हैमबर्गर खा सकता हूं। बूज़ज़ज़ज़ मशीन चिल्लाई।
संता: आई थिंक…!!!
और मशीन चिल्लाने लगी बूज़ज़ज़ज़… बूज़ज़ज़ज़ज़
???????
चेला राम ने देखा कि जमूरा बहुत उदास बैठा था।
चेला राम: क्या हुआ जमूरा बड़ा उदास दिख रहा है।
जमूरा: यार कल मैंने इंडिय़ा के जीतने पर सट्टा लगाया और 800 रुपए हार गया।
चेला राम: ओह किस पर शर्त लगाई थी?
जमूरा: 500 रुपए की। इंडिया पर।
चेला राम : अरे पर तू 800 कैसे हार गया?
जमूरा: मैंने क्रिकेट की हाइलाइट्स पर भी शर्त लगाई थी।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!