
कोरबा/पाली/ पाली से सिल्ली मोड़ पहुँच मार्ग में रोड़ का निर्माण कार्य चल रहा है । फूलवारीपारा के पास रघु नामक रोड रोलर चालक जो कि कन्हैया लाल अग्रवाल के ठेकेदारी में रोड रोलर चलाने का काम कर रहा था । आज भी रोज की तरह सुबह 9 बजे रघु रोड रोलर लेकर कैंप से गहिलानाला के पास भैया जी राव के खेत किनारे साईड में काम कर ही रहा था कि आचानक रोड रोलर चालक सहित खाईं में जा गिरी ।

जिसमें रघु की मौके पर ही मौत हो गई । ठेकेदार की लापरवाही और रोड सेफ्टी नहीं होने की वजह से आज एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई,मौके पर पहुचे लोगों ने 112 को फोन कर बुलाया, मौके पर पाली पुलिस पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पाली मर्चुरी लेकर गए । फिलहाल घटना कैसे घटी इसकी पाली पुलिस जांच करने में जुटी है ।







Comments are closed.