
कोरबा/ नकद रुपए लेकर मोबाइल के ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से 30 हजार रुपए नकद और एक लाख रुपए से अधिक का सट्टा पट्टी जब्त किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दुरपारोड पुरानी बस्ती में फरहाद अली (26) की एक दुकान है। फरहाद दुकान में लोगों से नकद रुपए लेकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा
खेला रहा था।
इसकी सूचना मिलने पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर फरहाद को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई। उसके मोबाइल हैंडसेट की जांच की गई। इसमें ऑनलाइन सट्टा बाजार से जुड़ी एक आईडी मिली। इसके जरिए फरहाद कोरबा में बैठकर दांव लगा रहा था। पुलिस ने युवक से पूछताछ किया। उसने ऑनलाइन सट्टा खेलाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस 30- हजार रुपए नकद जब्त किया है।
एक लाख रुपए से अधिक सट्टा पट्टी जब्त किया है। उस पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।









Comments are closed.