संपत्ति विवाद में छोटे भाई को गाड़ी से कुचलने वाला उद्योगपति बड़ा भाई गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के सरोरा क्षेत्र में शुक्रवार को अपने ही छोटे भाई हर्ष अग्रवाल पर गाड़ी चढाने वाला उद्योगपति बड़े भाई योगेश अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश ने अपने भाई हर्ष पर संपत्ति विवाद के चलते गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी।
शुक्रवार को दोनों भाइयों के बीच सरोरा स्थित उनके रिजेल्ट टाइल्स फैक्ट्री में बैठक हुई थी। बातचीत करने के बाद जब हर्ष फैक्ट्री के बाहर निकला, इसी दौरान योगेश ने उसे अपनी मर्सिडीज कार से कुचल दिया। इस घटना में हर्ष के कमर हाथ और पसली की छः हड्डियां टूट गयी थी, जिसके बाद उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि योगेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसकी मर्सिडीज कार जब्त किया गया है। योगेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!