छत्तीसगढ़:- बनेगी सबसे ऊंची प्रतिमा, कांसा-पीतल से 71 फीट ऊंची बूढ़ादेव की प्रतिमा स्थापित करेगी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना

रायपुर : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब में बूढ़ादेव स्थापना का महापर्व मनाने के लिए महाउद्दीम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के कई जिलों से लोग भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान संगठन ने विधानसभा चुनाव 2023 में भी दम-खम दिखाने का ऐलान किया। जरूरत पड़ने पर प्रत्याशी भी उतारने की बात कही।

8 अप्रैल को कांसा अपर्ण दान (महाउद्दीम) कार्यक्रम का दूसरा चरण संपन्न हुआ। इससे पहले साल 2022 में अप्रैल माह में बूढ़ादेव के चबूतरे के लिए छत्तीसगढ़ के गांव से देव थानों की मिट्टी एकत्र की गई थी। अब बूढ़ादेव की प्रतिमा के लिए कांसा पीतल और तांबे का एकत्र किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश के कुलदेवता बूढ़ादेव को बूढ़ातालाब में स्थापित करने का संकल्प लिया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अपने पुरखा देव बूढ़ादेव की 71 फीट की पृतीमा स्थापित करेगी।

इसी को लेकर के समाज ने बूढ़ातालाब में सभा आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से हजारों लोग शामिल हुए। कांसा, पीतल और तांबे के धातु को एक जगह रखकर बैगा की देख-रेख में परंपरागत तरीके से पूजा की गई। आदिम मान्यताओं के अनुसार, 12 मार्च के किसी भी उपज का पहला अधिकारी बूढ़ा देवयानी प्रकृति देवता को माना जाता है। 

जानें बूढ़ादेव का इतिहास

बता दें कि 800 साल पहले राजा राय सिंह जगत ने बूढ़ादेव को मंदिर में स्थापित किया था। कहा जाता है कि रायपुर शहर का नाम भी राजा राय सिंह के नाम पर पड़ा है। बूढ़ा तालाब छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास का साक्षी रहा है। इसके इर्द-गिर्द ही राजा राय सिंह ने अपनी प्रजा को बसाया था और उनके आस्था के अनुरूप कुलदेवता बूढ़ादेव की स्थापना की थी। समय के साथ बूढ़ादेव को भुला दिया गया। इसको फिर से शुरू करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेन ने बूढ़ादेव स्थापना के लिए महाउद्दीम की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि हमारी मान्यताओं और पुरखों को मिटाने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसकी रक्षा के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति के सेनानी प्रदेश भर में काम कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह संगठन गैर राजनीतिक मंच है पर जरूरत पड़ने पर चुनाव लड़ भी सकते हैं और लड़ा भी सकते हैं। 

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!