23 वर्षीय युवती की खुटाघाट डेम में तैरते हुए मिली लाश,फैली सनसनी

रतनपुर/ खुटाघाट डेम में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां लोगों ने युवती की लाश पानी पर तैरती हुई देखी, बताया गया कि आसपास बदबू आने की वजह से लोगों ने डेम के नीचे जाकर देखा तो एक लाश तैरती हुई दिखी जिसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पतासाजी की, पतासाजी में पता चला कि यूवती का नाम प्रीति भारद्वाज है जो कि जांजगीर जिले के गोपालगंज ,अकलतरा की रहने वाली थी हाल में वह बिलासपुर के कर्बला चौक में किराए के मकान पर रहकर एम एस सी की पढ़ाई कर रही थी

बताया जा रहा है कि तीन रोज पहले युवती ने अपने भाई के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने संकेत दीया था कि उन्हें किसी बात की वजह से टेंशन में थी और अपनी इहलीला समाप्त करने के संकेत दिए थे जिससे घबराए हुए परिजनों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को ढूंढने रतनपुर पहुंचे जिन्होंने रतनपुर पुलिस की मदद से एक-दो दिन से रतनपुर क्षेत्र में घूम रहे थे, और युवती की जिस जगह पर लाश मिली है वहां भी से परिजन कल ढूंढ कर वापस हुए थे, लेकिन कल पता नहीं चल पाया और आज बदबू आने की वजह से बॉडी मिल पाई रतनपुर पुलिस की संवेदनशीलता भी आज देखने को मिली ।

खुटाघाट डेम के अंदर से सड़ी गली लाश निकालने में आरक्षक कृष्णा मार्को ने अपनी अहम भूमिका निभाई और नौका के माध्यम से मृत बॉडी को खुटाघाट के दूसरी छोर पर निकाला गया जिसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रतनपुर ले जाया गया । इस दौरान परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था हादसे की वजह क्या है यह अभी भी संदेहास्पद है इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगी की मौत की वजह हत्या है या आत्महत्या या फिर कोई अनहोनी हुई है यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा फिलहाल रतनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!