देश में कोरोना के मामले बढ़े तो लौटने लगीं पुरानी पाबंदियां, इन राज्यों में अनिवार्य हुआ मास्क

नई दिल्ली/ देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य मंत्रालय के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। कई राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरानी पाबंदियों को एक बार फिर से लागू किया जा रहा है। इसमें केरल भी शामिल हैं। यहां गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

कोरोना से ज्यादातर 60 साल से ऊपर के लोगों की हुई मौत

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोविड-19 की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से संबंधित मौतें ज्यादातर 60 साल से ऊपर के लोगों और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की होती हैं। केरल में शनिवार को कोरोना के 1801 नए मरीज सामने आए।

पुदुचेरी में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य

केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 7 अप्रैल से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। जिला कलेक्टर ई वल्लवन ने यह जानकारी दी।

देश में शनिवार को मिले 6155 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के 6155 नए मामले सामने आए। इससे पहले, शुक्रवार को 6,050 मामले सामने आए थे। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 31,194 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है। अब तक देश में कोरोना से 4 करोड़ 47 लाख 51 हजार 259 रोग संक्रमित हो चुके हैं।

10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोविड-19 को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई और 10-11 अप्रैल को अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया। मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्क रहने, टेस्टिंग व जिनोम सिक्वेंसिग बढ़ाने और अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!