
रामानुजगंज/ विधायक बृहस्पति सिंह एवं जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी बीच आपसी समझौता हो गया है। विधायक ने कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर मामले को खत्म कर दिया है।
घटना को लेकर विधायक और कर्मचारियों ने अफसोस जताया है। विधायक बृहस्पति सिंह के निवास पर कर्मचारियों और विधायक के बीच अच्छे माहौल और संबंध में मामला को खत्म किया गया। अब मामले में दोनों तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
5 एवं 6 अप्रैल को दो दिवसीय हड़ताल पर थे। कर्मचारी संगठन पुनः 10 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले थे, इसी बीच शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाई फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश व्यास, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चद्राकर एवं संचालक अपेक्स बैंक के अजय बंसल से रामानुजगंज के मामले को लेकर चर्चा हुई। इसके पश्चात अजय बंसल ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों में चर्चा कराकर मामले का पटाक्षेप किया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर आपसी कड़वाहट खत्म की।







Comments are closed.