खदानों की सुरक्षा पर हर माह लाखों खर्च, एसईसीएल प्रबंधन नही रोक पा रहा कोयला चोरी, हर माह करोड़ो का कोयला पार

कोरबा/दीपका/पाली/ कुछ माह पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने जिले की एक खदान का वीडियो ट्विटर हेंडल से वायरल किया था, जिसके बाद बवाल मच गया था तथा बांकीमोंगरा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। उक्त वीडियो की कितनी सच्चाई थी, इसका खुलासा आजतक नही हुआ लेकिन प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खदानों के सुरक्षा अधिकारियों एवं प्रबंधन की बैठक लेकर चोरी रोकने सख्त निर्देश दिया था।

वहीं अब एक बार फिर जिले की कई खदानों में कोयला चोरी की पुष्ट जानकारी सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि सफेद पोश लोग फिर से कोयले के धंधे में हाथ काला कर करोड़ो की कमाई में लग गए है। जिले के दीपका क्षेत्र और बुड़बुड़ खदान से कोयला चोरी ने फिर जोर पकड़ लिया है। जहां महीने भर में लगभग एक करोड़ से अधिक के कोयले का काला कारोबार हो रहा है। किन्तु खनिज विभाग तथा एसईसीएल प्रबंधन इस ओर गंभीर दिखाई नही दे रहा है। जिससे शासन को करोड़ों की राजस्व की क्षति हो रही है।

दीपका खदान में डीजल चोरी का सरगना रहे व बुड़बुड़ में कोरबा- बिलासपुर का संगठित गिरोह दे रहा कार्य को अंजाम

दीपका व हरदीबाजार क्षेत्र तथा पाली के बुड़बुड खदान से ग्रामीणों के माध्यम से कराए जा रहे कोयले की चोरी का मास्टरमाइंड दीपका में पूर्व का डीजल चोर सरगना रहे एक व्यक्ति व पाली खदान में कोरबा- बिलासपुर का एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के माध्यम से चोरी कराए गए कोयले को सूरज की रोशनी ओझल होते ही ट्रेक्टर, ट्रक- ट्रेलर में जेसीबी अथवा हेंडलोडिंग के माध्यम से लोड कराते है, जहां दीपका क्षेत्र के चोरी का कोयला बलौदा व पाली खदान के कोयला को बिलासपुर की ओर भेजा जाता है।

ग्रामीणों को पैसे का लालच दे खुलेआम करा रहे कोयला चोरी

दीपका खदान क्षेत्र के प्रभावित ग्राम मलगांव, आमगांव व हरदीबाजार और पाली स्थित बुड़बुड़ के राहाडीह, टेंवापारा के लोगों के मुताबिक कोयला चोरी का मास्टरमाइंड द्वारा गांव के ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर उनसे अवैध रूप से कोयला का चोरी करवा भंडारण करवा रहे हैं। इस काम के बदले महिलाओं को पैसे तथा पुरुषों को पैसे के साथ शराब भी दी जाती है। चोरी में उक्त प्रभावित गांव के दर्जनों महिला- पुरुष शामिल हैं।

पुलिस की अनेको कार्यवाही लेकिन खनिज विभाग निष्क्रिय

जानकारी में मुताबिक दीपका क्षेत्र से जो चोरी का कोयला निकलता है वह बलौदा मार्ग या फिर बिलासपुर की ओर जाता है, जबकि बुड़बुड़ के कोयला खदान से हुए चोरी का कोयला सीमावर्ती जिला बिलासपुर में संचालित कोल डिपो में खपाया जाता है। कोयले कि चोरी और तस्करी का मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर अनेको बार कार्यवाही की है किंतु खनिज विभाग तो बिल्कुल इन सबसे परे कुंभकरण की भांति गहरी निंद्रा में लीन है। जिससे खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि चोरी की घटना को चोर तो अंजाम दे रहे हैं, लेकिन खनिज विभाग का सूचना तंत्र अबतक चोरों तक पहुँचने में नाकाम है।

सुरक्षा के दावो के बाद भी समझ से परे कोयला चोरी

प्रशासन की बैठक के बाद एसईसीएल प्रबंधन ने कोयला चोरी पर लगाम कसने के लिए सभी खदानों में कड़ी सुरक्षा के साथ ड्रोन कैमरा की निगरानी पर लाखों रुपए खर्च किये और दावा किया जा रहा है कि कोयला चोरी नही हो रही है। कुछ दिन पूर्व कुसमुंडा खदान का ड्रोन कैमरा क्षतिग्रस्त हालत में मिला, कहीं यह साजिश का हिस्सा तो नही था। सराईपाली परियोजना के बुड़बुड़ खदान और दीपका, गेवरा खदान क्षेत्र व हरदीबाजार में आज भी हर माह करोड़ो के कोयले का काला बिजनेस चालू है। ऐसे में खदान की सुरक्षा पर हर माह लाखों खर्च करने के बाद भी कोयला चोरी पर रोक नही लगा पाना समझ से परे है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!