छत्तीसगढ:- प्रदेश में आज तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, सुबह से छाए बादल

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में मौसम की आंखमिचोली जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश देखी जा रही है। वहीं आज सुबह से ही बादल काले नजर आ रहे हैं। बस्तर के कई हिस्सों के अलावे बिलासपुर संभाग के कोरबा सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। मौसम विभाग वे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, बलौदाबाजार के साथ उससे लगे जिलो के लिए अलर्ट जारी किया है। आज इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के साथ, कांकेर और कोंडागांव में मध्यम से तीव्र गति में हवा चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला लगातार जारी है।

साथ ही एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन दो सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।मौसम विभाग की माने तो कई जगहों पर अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। एचपी चंद्रा के कहा कि इस दौरान राज्य के तापमान में किसी भी तरह से विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कई जिलों में बदला मौसम

प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कल देर शाम जहां दुर्ग, भिलाई और रायपुर समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई तो वही आज राजधानी रायपुर से लगे 20 किलोमीटर के इलाके में हल्की बारिश आज फिर सुबह देखने को मिली।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!