जमीन दलाल गिरफ्तार, फर्जी तरीके से लिया था 39 लाख का लोन

रतनपुर/ व्यावसायिक लोन के नाम पर बैंक को 39 लाख रुपए का चूना लगाने वाला आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए उसने बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों के साथ भी मिलीभगत की थी.जिसके बाद पुलिस अब जांच के बाद अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

रतनपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी अरविंद जायसवाल जमीन दलाल है. अरविंद के खिलाफ थाने में आपराधिक केस दर्ज हैं. रतनपुर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में अरविंद जायसवाल ने बिजनेस लोन के लिए अप्लाई किया. एग्रीमेंट में लोन की लिमिट 3 लाख रुपए थी.लेकिन बैंककर्मियों की मिलीभगत से आरोपी ने 39 लाख का लोन ले लिया.

इसके बाद पैसों का इस्तेमाल व्यवसाय में ना करके दूसरी जगह करने लगा. लोन डिफॉल्ट होने पर इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की गई. जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी अरविंद जायसवाल को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में तत्कालीन बैंक मैनेजर और अन्य बैंककर्मियों की भी इस मामले में शामिल होने की जानकारी मिली है. पुलिस ने फरार बैंककर्मियों की तलाश शुरू कर दी है.

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!