लोक सदन द्वारा पत्रकार स्व.रमेश पासवान स्मृति पत्रकारिता सम्मान ( द्वितीय) 2023 हेतु 15 अप्रैल तक प्रविष्टियां आमंत्रित

स्वर्गीय रमेश पासवान

कोरबा/ औद्योगिक अंचल कोरबा के एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऊर्जावान पत्रकार स्वर्गीय रमेश पासवान की पुण्यतिथि पर पत्रकारों के लिए पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है.इसके अंतर्गत प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी महत्वपूर्ण पत्रकार को उनकी बेहतरीन जनहितकारी रिपोर्टिंग के आधार पर ₹10000 की राशि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा.

पत्रकार स्वर्गीय रमेश पासवान छत्तीसगढ़ के कोरबा अंचल में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी उन्होंने दैनिक पत्रिका, नवभारत, हरिभूमि, देशबंधु, कोरबा कोबरा और वीर छत्तीसगढ़ समाचार पत्रों में लगभग तीन दशक तक अपनी सेवाएं दी थी। यह कि पत्रकार रमेश पासवान का विगत 2 वर्ष पूर्व असामयिक निधन हो गया था. उनके साथ पत्रकारिता के सहयोगी, पारिवारिक मित्र सुरेशचंद रोहरा, संपादक, दैनिक लोक सदन (रायपुर कोरबा संस्करण) ने घोषणा की है कि भाई रमेश पासवान के पत्रकारिता योगदान को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके सम्मान में-” रमेश पासवान स्मृति सम्मान ” दैनिक लोक सदन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रथम वर्ष 2022 में इसका आगाज किया गया है जिसमे अंचल के पत्रकार सुखसागर मन्नेवार को सम्मानित किया गया था.

संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने बताया

लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने एक बयान में बताया कि स्वर्गीय श्री रमेश पासवान जमीन से जुड़े पत्रकार थे. उनकी कलम हमेशा पिछड़े, असहाय व मज़दूरों के समर्पित थी. कोरबा औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां उन्होंने अपनी कलम से मज़दूरों की आवाज को उठाया.स्वर्गीय पासवान की कलम के कायल अंचल के बड़े नेताओं से लेकर पत्रकार जगत था. आगामी 15 अप्रैल 2023 तक युवा पत्रकार स्वयं अपनी रिपोर्टिंग रिपोर्ट दो प्रतियों में प्रेषित कर सकते हैं अथवा कोई भी पत्रकार अथवा व्यक्ति/ संस्थान किसी भी युवा पत्रकार की रिपोर्टिंग की प्रविष्टि उनके नाम परिचय, संपर्क एवं सहमति के साथ पुरस्कार हेतु प्रेषित कर सकते हैं. अपनी प्रविष्टियां भेजने के लिए gandhishwar.rohra@gmail.com का उपयोग कर सकते हैं, साथ ही 7747920885 नंबर पर वाट्सअप कर सकते है. यह सम्मान राशि प्रत्येक वर्ष एक समारोह आयोजित करके प्रदान किया जाता है.

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!