
कमल किशोर महान की रिपोर्ट…
बिलासपुर/ सीपत एनटीपीसी में हाइड्रा पलटने से 5 मजदूर घायल हो गए। राख प्लांट के काम मे लगने के लिए ये मजदूर जा रहे थे तभी पास बने तलाब के पास हाइड्रा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मजदूरों को चोटे आई है जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है

जिले के केंद्रीय विद्युत ताप गृह सीपत एनटीपीसी के राखड बांध में काम करने के लिए जाने के दौरान 5 मजदूर प्लांट के पास हाइड्रा पलटने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सीपत के एस डाइक टू की तरफ जाने वाली सड़क मे हाइड्रा फ्लाई एस के ढेर पर चढ़ रही थी।लोगो के अनुसार इसी बीच अचानक हाइड्रा तेज गति से नीचे वापस आने लगा।हाइड्रा पलटने से पहले ही केबिन से 2 संविदा मजदूर बाहर कूद गए वहीं तीन मजदूर हाइड्रा से कैबिन पर ही फंस गए।जानकारी मिलने के तुरंत बाद आसपास के लोग और एनटीपीसी के अधिकारी के साथ मेडिकल टीम सीआईएसएफ और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए सभी ने आपसी सहयोग से क्रेन के माध्यम से हाइड्रा केबिन में फंसे अन्य श्रमिकों को सुरक्षित निकाला ।
घटना के बाद 112 एंबुलेंस मे मजदूरों घायलो को अस्पताल भेजा गया । प्रबंधन के अनुसार घायलों का चिकित्सकीय देखरेख में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि एनटीपीसी के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हालात बने।







Comments are closed.