
कोरबा/ कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार अमित कुमार सिन्हा का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। एक दुर्घटना में घायल हुए अमित का पिछले 3 माह से ज्यादा समय से उपचार जारी था।
स्वर्गीय अमित के निधन की ख़बर के बाद पूरे प्रेस जगत में शोक का माहौल है। वे अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रायपुर से देर शाम उनका पार्थिव शरीर कोरबा लाया जायेगा।







Comments are closed.