ED के छापों पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले – जनता के आशीर्वाद से हमारे पास 71 सीटें…

रायपुर/ कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी देखने को मिली है। कभी कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता तो कभी कारोबारी और अधिकारियों के यहां ED के कई छापे पड़े। अब ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर रवाना होने से पहले इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है की एक दूसरा मुद्दा यह है कि पूरे देश में सबसे ज्यादा ED का छापा पड़ा है तो वह छत्तीसगढ़ में. पिछले 1 महीने में आप देखेंगे जब से हमारा अधिवेशन शुरू हुआ, तब से लेकर के अब तक लगभग 50 ठिकानों पर छापे पड़े हैं। लेकिन अभी तक के व्यापारियों के यहां क्या राशि मिली इसकी कोई जानकारी नहीं है. हमारे कार्यकर्ताओं के यहां भी छापा पड़ा गिरीश देवांगन, सनी अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, विनोद तिवारी यह सब कार्यकर्ताओं के यहां भी छापा पड़ा मगर क्या कुछ मिला इसका पता नहीं कोई नहीं बता रहा है।

ED के छापे राजनीति से प्रेरित!

इसका सिर्फ एक ही अर्थ है की राजनीति से प्रेरित छापा है. अस्थिर करने के लिए कोशिश की जा रही है. सेंट्रल एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है. जो आरोप लगाते हैं उसे सिद्ध नहीं कर पा रहे. यह केवल पूरे देश भर से ED के अफसर यहां भेज रहे हैं. महाराष्ट्र से आ रहे हैं, गोवा से मुंबई से मध्य प्रदेश से नागपुर से दिल्ली से सब जगह से आ रहे। हमारी सरकार थोड़ी कम होती ये हमे तोड़ने की कोशिश करते हैं। मगर छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से हमारे पास 71 सीटें हैं । ये फॉर्मूला लागू नहीं होता तो ED के लोगों को यहां बैठा कर रोज छापा करवा रहे हैं. इस प्रकार से जो ईडी को अधिकार मिला है उसका दुरुपयोग हो रहा है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!