योगेश धामा ने किया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ

  • शैक्षिक, राजनैतिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने की ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत
  • कार्यक्रम में स्कूल के अनुशासन, अच्छे संस्कार, बेहतरीन शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए स्कूल के अध्यक्ष, मैनेजर व स्टॉफ की जमकर हुई प्रशंसा

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…

बागपत के घिटोरा स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में शैक्षिक, राजनैतिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी क्षेत्र की अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बागपत के वर्तमान विधायक व प्रमुख समाजसेवी योगेश धामा ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया व साथ-साथ स्कूल के नये भवन का लोकार्पण किया गया। स्कूल की प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुन्दर गीत, नृत्य व नाटिकाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विधायक योगेश धामा सहित समस्त वक्ताओं ने स्कूल के अनुशासन, अच्छे संस्कार, बेहतरीन शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए स्कूल के अध्यक्ष, मैनेजर व स्टॉफ की जमकर प्रशंसा की और कम अंक लाने वाले बच्चों को और अधिक मेहनत कर अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के डायरेक्टर व मैनेजर आरके भारद्वाज व स्कूल के प्रधानाचार्य एमके सिंघल ने कार्यक्रम में आये अतिथियों को फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में आने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रबन्धक ब्रिजेश शर्मा, सतीश कौशिक बसी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, इंस्प्रीट पब्लिक स्कूल हिसावदा के मैनेजर मुकेश कुमार, जोनी शर्मा लहचौड़ा सहित स्कूल के समस्त बच्चे, स्टॉफ व अभिभावकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो…

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना
    error: Content is protected !!