
कोरबा/ एन एच राष्ट्रीय राजमार्ग वालों की दादागिरी का एक सबसे नायाब उदाहरण औद्योगिक नगर कोरबा में भी देखने को मिल रहा है यहां नगर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर केसी देवनाथ के हॉस्पिटल को एनएच वालों ने रातों-रात जमीदोज करके वहां फोरलेन सड़क बना रहे है जिसका वीडियो वायरल है। हमारे संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर केसी देवनाथ ने आज बताया है कि उन्होंने वर्षों पहले कोरबा चांपा मार्ग के सरगबुंदिया में एक धर्मार्थ हॉस्पिटल का निर्माण कराया था जो आसपास के गांव वालों का निशुल्क इलाज हुआ करता था कुछ समय पहले एन एच प्रबंधन ने कोरबा चांपा निर्माण के दरमियान उन्हें बिना किसी जानकारी के बिना किसी मुआवजे के दिनदहाड़े हॉस्पिटल को जमींदोज कर दिया।

जिसका कई लोगों ने विरोध किया और केसी देवनाथ को फोन करके इसकी जानकारी दी। जब डॉक्टर साहब ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने सुनने से इनकार कर दिया और उनके हॉस्पिटल को नष्ट कर दिया इस तरह देवनाथ के एक ऐसे महती कार्य जिससे आसपास के अनेक गांव के ग्रामीण गरीब लोगों का इलाज हुआ करता था देखते ही देखते नष्ट हो गया। सड़क निर्माण के दरमियान वृक्षों को काटा जा रहा है जाने कितने ही मकानों को तोड़ दिया जाता है मगर इसकी एक बड़ी प्रक्रिया है जिसका पालन करना अनिवार्य है मगर अंधी कमाई के मद्देनजर इस सब का अनदेखा करते हुए निर्माण कार्य जारी है। जानकारी मिली है कि मामला उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है।

जमीन अधिग्रहित ही नहीं की गई और हॉस्पिटल तोड़ दिया गया

डॉ केसी नाथ ने हमारे संवाददाता को बताया कि हॉस्पिटल को तोड़ डाला गया और जब हमने उनसे निवेदन किया कि ऐसा क्यों किया गया है तो कहने लगे यह शासन का काम हो रहा है और हमें कलेक्टर एसपी से अनुमति है बाद में जब अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से हमने संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी दी कि हमने तो इस नंबर की जमीन को अधिग्रहित किया ही नहीं है







Comments are closed.