
कोरबा/ ऊर्जा नगर दीपका निवासी वैशाली दुबे को अटल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। वैशाली दुबे दीपका में 12वीं तक की पढ़ाई की और प्रारंभ से ही प्रतिभावान रही। उन्होंने एमए पॉलिटिकल साइंस में चौथा रैंक लाकर अपना नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज कराया। अटल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि फिजी के उच्चायुक्त कमलेश एस प्रकाश और राज्यपाल व कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन ने वैशाली दुबे को सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर कोरबा गौरवान्वित हुआ है और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








Comments are closed.