छत्तीसगढ़ : लकड़ी बिनने जंगल गए 3 युवकों पर अचानक टाइगर ने किया हमला, 1 की मौत, 2 जख्मी

सूरजपुर/ लकड़ी बिनने जंगल गए तीन युवकों पर टाइगर ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गए. जिले के ओड़गी ब्लाक के कालामांजन गांव में बाघ ने 3 युवकों पर हमला कर दिया. बाघ के इस हमले में एक की मौत हो गई है जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

वहीं बाघ के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने अचानक बाघ को देखा और दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया है. घायल अवस्था में बाघ अभी भी उनके बीच फंसा हुआ है. पूरे गांव के लोग उसके पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, कालामांजन गांव के तीन युवक समयलाल पिता रूप साय (32 वर्ष), कैलाश सिंह पिता बाल साय (35 वर्ष), राय सिंह पिता रुज बिहारी (30 वर्ष) सोमवार की सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे थे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया. जिससे समयलाल कि मौत हो गई और उसके दो साथी जख्मी हो गए है. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. ये घटना कुदरगढ़ के नजदीक सुबह करीब 6 बजे हुई है. इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बन गई है.

वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में तेंदुए के आहट की ख़बरें है, वैसे में यह साफ नहीं है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है. वह भी खास कर चैत्र नवरात्र के कुदरगढ़ मेले में, जहां लोगों का भारी जमावड़ा है. यह प्रशासन के लिए भी चिंता का सबब बन गया है. चूंकि कुदरगढ़ महोत्सव भी शुरू है.

  • Related Posts

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो…

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    error: Content is protected !!