बांगो थाना में पदस्थ सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा/ कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की होली त्यौहार के दूसरे दिन 9 मार्च को उनके विभागीय आवास में की गई हत्या का मामला सुलझ गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। आरोपी करण मिरी पिता राजकुमार 25 वर्ष निवासी ग्राम ठिहाईपारा बाबापारा के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसका खुलासा करते हुए जिला पुलिस ने बताया कि आरोपी करण मिरी पर दिसंबर माह में अवैध शराब के मामले में एएसआई नरेंद्र परिहार ने कार्रवाई की थी और आरोपी को 15-20 दिन जेल में रहना पड़ा था।

इसके बाद 8 मार्च को होली की रात करीब 9:30 बजे जब आरोपी और अन्य लोग मोहल्ले में त्यौहार मना रहे थे तब रात करीब 9:30 बजे एएसआई ने यहां पहुंचकर डीजे बंद करा दिया। दूसरे दिन पुलिस वालों की होली थी तब रात 9:30 बजे तक पुलिस वाले भी डीजे बजा रहे थे जिसमें परिहार भी शामिल थे,जिससे आरोपी ने खुन्नस रखा और जान से मारने की नीयत रखकर एएसआई के घर में घुसकर धारदार हथियार टांगी से हत्या कर दिया। इसके बाद हथियार को छुपा दिया आरोपी को गिरफ्तार कर इस गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही लिया। पुलिस अधीक्षक उदय किरण के मार्गदर्शन में बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी व संयुक्त टीम को सफलता मिली है।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!