कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, बागेश्वर बाबा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने का आरोप

तिल्दा-नेवरा। सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम वाले बाबा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा निवासी युवक निखिल मांडले ने बागेश्वर धाम वाले बाबा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी।

इसके खिलाफ धर्म सेना के लोगों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई और सैकड़ों की संख्या में धर्म सेना के लोग थाना पहुंचकर अपना विरोध जताया। इसके बाद नेवरा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ तत्काल प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर निखिल मांडले को नेवरा थाना लाया गया। साथ ही शनिवार को युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Also Read – रायगढ़ पुलिस की “जन चेतना” शिविर का धरमजयगढ़ के खम्हार से शुभारंभ बताया जा रहा है कि आज सुबह भी धर्म सेना के लोगों ने अपना विरोध जताया और एसडीएम कार्यालय जाकर जमकर नारेबाजी की। यहां पर भी थाना प्रभारी ने सभी को समझाइश दी कि युवक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रात में ही हिरासत में लिया गया है। साथ ही आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि युवक निखिल मांडले कांग्रेस पार्टी से संबंध रखता है। थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने कहा कि, कानून से बड़ा कोई नहीं है। अगर इस तरह की धार्मिक भावनाओं के बारे में किसी को भी ठेस पहुंचाई गई तो चाहे वह किसी भी पार्टी का हो उसके खिलाफ में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि शहर में शांति के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म जाति या किसी भी राजनीतिक दल के लोगों की ओर से इस तरह की किसी के भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना या टिप्पणी नहीं करना चाहिए। वहीं युवक के खिलाफ ठोस और त्वरित कार्रवाई के बाद धर्म सेना के युवक शांत हुए।

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/congress-worker-arrested-accused-of-making-obscene-remarks-against-bageshwar-baba-2114282
  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!