भीषण सड़क हादसा : 3 युवकों की मौत, आमने-सामने से टकराई तेज रफ्तार दो बाइक

बिलासपुर/ होली के दिन भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों युवक बाइक से होली मनाने के लिए घर से निकले हुए थे। मगर रास्ते में दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।

तीन की मौत, दो घायल

जानकारी के अनुसार आमनदुला निवासी रामकुमार केंवट (32) उजितराम बरेठ (30) और दुर्गेश साहू (28) गांव से होली मनाने के लिए निकले थे। ये आमनदुला-सकर्रा मुख्य मार्ग से जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा गया है। बताया गया कि तीनों बाइक से काफी तेज रफ्तार में जा रहे थे। उसी वक्त सामने से दूसरी बाइक आ गई औऱ् दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामकुमार, उजितराम और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सामने वाली मोटर साइकिल में बैठे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों को भी सूचना दी गई। खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। तीन युवक के शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते ही उनकी मौके पर जान चली गई।

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!