बिलासपुर से बड़ी खबर:-पति ने 6 टुकड़ों में काटी पत्नी की लाश, 2 महीने से सिंटेक्स में छुपाकर रखा

बिलासपुर / जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी के लाश के 6 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को झिल्ली में लपेटकर टेप लगाकर सिंटेक्स में रख दिया। मामलें में पुलिस ने आज खुलासा किया है। सकरी थाना क्षेत्रांतर्गत उसलापुर में रविवार रात सिंटेक्स की पानी टंकी में 6 टुकड़ो में महिला की लाश मिली. जानकारी के मुताबिक 2 महीने पहले पति ने पत्नी की हत्या कर दी ।

फिर बॉडी के टुकड़ो को टेप से लपेटकर पानी टंकी में लाश छुपा दी थी. घर से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के बाद मामले सामने आने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

उसलापुर ओवरब्रिज के पास रहने वाले पवन सिंह ने अपनी पत्नी सती साहू की 2 महीने पहले हत्या कर दी थी. आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े किए और उसे अपने घर के छत में सिंटेक्स के पानी टैंक में 2 महीने से छुपा कर रखा हुआ था. घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने सकरी पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो घर में रखे पानी टंकी में मृतका का शव टुकड़ों में पड़ा हुआ था. आरोपी शव को टेप से लपेट कर रखा हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स से भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की वजह समेत सभी तथ्यों पर पूछताछ कर रही है.

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    । कोरबा में स्थित बाबा श्याम का मंदिर पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की धडक़न बन गया है। यहाँ के भक्तों के अनुसार,जो जो कलयुग घोर बढ़ेगा बाबा तेरा जोर…

    Read more

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका
    error: Content is protected !!