ज्ञानदीप स्कूल में बच्चों को मोबाइल का प्रयोग ना करने की दिलाई शपथ

  • मोबाइल के प्रयोग से होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति बच्चों को किया जागरूक

बागपत/उत्तर प्रदेश/से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत के दिल्ली- सहारनपुर हाईवे स्थित मवीकला गांव के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में बच्चों को मोबाइल के प्रयोग से होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें मोबाइल का प्रयोग ना करने की शपथ दिलवाई गई। इसके साथ-साथ बच्चों को साफ-सफाई की महत्ता के बारे में भी बताया गया। स्कूल के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने कहा कि मोबाइल के जहां एक और बहुत सारे फायदे हैं, वही दूसरी ओर बच्चों में इसके दुष्परिणाम भी दिखाई दे रहे है। बच्चे अपना अधिकांश समय पढ़ाई पर कम मोबाइल पर बातें करने, गेम खेलने आदि पर अधिक व्यतीत कर रहे हैं, जिसका सीधा- सीधा असर उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ रहा है और शिक्षा बाधित हो रही है।

बताया कि मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों में रीढ की हड्डी में समस्या, वास्तविक जीवन से दूरी, याद करने की क्षमता कमजोर होना, आंखों पर बुरा असर, व्यवहार में चिड़चिड़ापन आना, दिमाग का विकास रुक जाना, नींद की कमी, विभिन्न प्रकार की मानसिक बीमारियां चिंता का विषय है। बताया कि मोबाइल टेक्नोलॉजी की वजह से बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, उनकी कल्पना शक्ति कम होने लगती है, जिससे कारण वे कल्पना करना ही छोड़ देते है और जो बच्चे सोचना बंद कर देते है फिर स्वाभाविक सी बात है की उनके दिमाग का विकास भी रुक जाता है। इस मौके पर रामकिशोर शर्मा, परविंद्र मान, शिवानी धामा, ओमबीरी, दीपा जैन, इंदु शर्मा, रीना गुप्ता, शिशुपाल यादव, सचिन कुमार, कोमल, शालू धामा, संगीता शर्मा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल…

    Read more

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम
    error: Content is protected !!