
बिलासपुर / नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ जबरदस्ती करने वाले चार युवकों को सरकंडा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित छात्रा अपने दोस्त के साथ अपनी सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल लगरा जा रही थी, तभी रास्ते में 4 युवकों ने उनका रास्ता रोका, और छात्रा से अश्लील बातें करते हुए उसे झाड़ियों की ओर ले गए, और शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया. और छात्रा और उसके दोस्त से पैसे लूट लिए।
पीड़िता के दोस्त ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी, इसकी भनक लगते ही सभी आरोपी अपनी बाइक पर वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पहचान कार्रवाई में जुट गई।
थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह और उनकी टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों का सुराग जुटाना शुरू किया. घटना के कुछ ही घंटे बाद सभी चारो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. मामले में एक नाबालिग सहित पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में भरत केवट, अजय पटेल, छत लाल केवट और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों का जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया.








Comments are closed.