
दीपका / एसईसीएल गेवरा के ऊर्जा नगर कॉलोनी बी/149 मे कर्मचारी रोहित नारंग की बेटी कु. गार्गी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है । वह डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। और गणित विषय के साथ परीक्षा की तैयारी कर रही थी बताया जा रहा है कि कल ही एक पेपर उसका हुआ था और आज देर रात तक वह अगले पेपर की तैयारी के लिए पढ़ाई कर रही थी। सुबह 4:00 बजे के आसपास परिजनों ने जब उसके कमरे में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई और इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी । छात्रा ने किन कारणों से यह कदम उठाया इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। परिजनो का रोरो कर बुरा हाल है । दीपका पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।अंतिम संस्कार दीपका स्थित मुक्तिधाम में किया गया।









Comments are closed.